हमारी दृष्टि
नाविकों को वृद्धावस्था में सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान करने के लिए भविष्य निधि की व्यवस्था करना तथा नाविक की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार के सदस्यों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना।
हमारा लक्ष
- शिपिंग कंपनियों और RPS एजेंटों से नियोक्ताओं एवं सदस्यों के सांविधिक अंशदान की वसूली सुनिश्चित करके नाविकों के वित्तीय हितों की रक्षा करना।
- नाविक भविष्य निधि अधिनियम, 1966 और नाविक भविष्य निधि योजना, 1966 के अंतर्गत अंशदान जमा करने में देरी के लिए दंडात्मक शुल्क (क्षतिपूर्ति) लगाना और उसकी वसूली बकायेदारों से करना।
- निम्नलिखित परिस्थितियों में भविष्य निधि से गैर-वापसी योग्य निकासी (Non-Refundable Withdrawal) के माध्यम से नाविकों को समय पर सहायता प्रदान करना:
- लगातार बेरोजगारी की स्थिति में
- परिवार के सदस्यों एवं स्वयं के चिकित्सा व्यय के लिए
- परिवार के सदस्यों एवं स्वयं के विवाह के लिए
- परिवार के सदस्यों की उच्च शिक्षा के लिए
- मकान के निर्माण या फ्लैट की खरीद के लिए
- सेवानिवृत्ति अथवा समुद्री सेवा समाप्त होने पर सदस्यों के दावों तथा मृत्यु की स्थिति में नामांकित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारियों के दावों का निपटान करना।